प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली पर सियासत तेज, तेजस्वी ने पूछे सवाल

Author Picture
By Sharma Published On: October 23, 2020
Prime Minister Modi

पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Modi) ने डेहरी की चुनावी रैली से ‘मिशन बिहार’ का आगाज कर दिया है। दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियों ने पीएम मोदी के बिहार में चुनावी प्रचार पर सवाल किया है। पीएम मोदी का स्वागत करते हुए लोजपा नेता चिराग पासवान ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। दूसरी तरफ महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Modi) से सवाल पूछे हैं।

ये भी पढ़े : कोविड-19 के पिछले 24 घंटों में 54,366 नए मामले, आंकड़े 77 लाख पार 

चिराग पासवान ने किया पीएम मोदी का स्वागत

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पीएम मोदी (Prime Minister Modi) के बिहार आगमन पर ट्वीट किया। ट्वीट करके पीएम मोदी का बिहार में स्वागत किया। दूसरी तरफ उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल दिया। चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि पीएम मोदी के बिहार आगमन के बाद सीएम नीतीश कुमार का इंतजार खत्म हो गया है।

चिराग पासवान ने एनडीए से अलग होने पर भी अपनी बातें रखी हैं।

ये भी पढ़े : इमरती देवी बोली कमलनाथ की मां और बहन होंगी बंगाल की आइटम

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप