पैर दबाते हुए प्रदुमन सिंह तोमर ने सुनी बुजुर्ग महिला की शिकायत, फिर अधिकारियों को लगाई फटकार

Author Picture
By Sharma Published On: December 21, 2020
praduman singh tomar

ग्वालियर : अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर एमपी के उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने फिर से एक बुजुर्ग महिला के सामने सरल स्वभाव का परिचय दिया है। जन समस्या निवारण शिविर में एक बुजुर्ग महिला को बैठा देख मंत्री ने उसके पैर पकड़े। उसके बाद दबाते हुए महिला की समस्या सुनी है। साथ ही अधिकारियों को लापरवाही के लिए फटकार लगाई है।

ये भी पढ़े : घोटाले में नीरव मोदी को भी पीछे छोड़ा, बैंकों को 8000 करोड़ का लगाया चूना, पूर्व सांसद पर केस दर्ज 


दरअसल, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को अपनी विधानसभा में कांच मिल रोड कम्युनिटी हॉल पर जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया था। शिविर में बिजली, नगर निगम, खाद्य, स्वास्थ्य, पुलिस सहित अन्य कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। खास बात ये है कि शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे क्षेत्र के लोगों के लिए ऊर्जा मंत्री ने कुर्सियों का इंतजाम किया था। मंत्री खुद जाकर परेशान लोगों की समस्या सुन रहे थे।

ये भी पढ़े : 2021 में 24 उपग्रहों को एक साथ किया जाएगा लॉन्च


पैर पकड़ कर जमीन पर बैठे

ऊर्जा मंत्री जब लोगों के पास जाकर उनकी समस्या सुन रहे थे, तभी उनकी नजर एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी। हाथ में लाठी पकड़े इस महिला के चेहरे पर गहरी झुर्रियां थीं। अवस्था देखकर लग रहा था कि बुजुर्ग की उम्र 75- 80 वर्ष के आसपास होगी। मंत्री यहां रुक गए और बुजुर्ग महिला के पैर पकड़कर वहीं जमीन पर बैठ गए। महिला ने अपना नाम धानुक बाई बताया और कहा कि उसे लॉकडाउन से राशन नहीं मिला है।

अधिकारी को फटकार

बुजुर्ग की बात सुनकर ऊर्जा मंत्री ने खाद्य विभाग के अफसर को बुलाया और महिला के सामने ही फटकार लगाई और निर्देश दिए की अभी इन्हें इनका राशन दिलवाया जाए और फिर मुझे सूचित किया जाए। अब मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

ये भी पढ़े :  राजस्थान: लड़कियों को अकेले कमरे में बुलाकर शिक्षक शारीरिक संबंध बनाने का डालता था दबाव

ये भी पढ़े :  इंदौर में कैसे एक झगड़े में देखते ही देखते चली गई जान

    Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप