पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर बनी हुई है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए प्रणब मुखर्जी की ब्लड क्लॉटिंग होने के बाद ब्रेन सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वे वेंटिलेटर पर हैं। गुरुवार सुबह उनके निधन की झूठी खबर वायरल हो गई, जिसके बाद उनके बेटे अभिजीत और बेटी शर्मिष्ठा ने इन खबरों का खंडन किया।
Rumours about my father is false. Request, esp’ly to media, NOT to call me as I need to keep my phone free for any updates from the hospital🙏
— Sharmistha Mukherjee (@Sharmistha_GK) August 13, 2020
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, मेरे पिता के बारे में फैलाई जा रही अफवाहें झूठी हैं। विशेष रूप से मीडिया से अनुरोध है कि मुझे कॉल नहीं करें क्योंकि मुझे अस्पताल में किसी भी अपडेट के लिए अपने फोन को फ्री रखने की आवश्यकता है।
