MP को पूरी तरह अनलॉक करने की तैयारी, आज बैठक में नई गाइडलाइन होगी तैयार

Author Picture
By Sharma Published On: May 27, 2021

भोपाल | मध्यप्रदेश प्रदेश में अनलॉक के लिए बनी मंत्रियों की समिति की आज बैठक होगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में अनलॉक के लिए गाइडलाइन तैयार की जाएगी।

वहीं राज्य में अब मंत्री कोरोना जागरूकता अभियान चलाएंगे। मंत्री लोगों के बीच जाकर समझाइश देंगे। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का जनता से अपील करेंगे। सीएम शिवराज के निर्देश पर अभियान शुरू किया जा रहा है। मंत्रियों की समिति की बैठक में विधायक भी शामिल होंगे।