MP हाइकोर्ट के लिए राष्ट्रपति का नया आदेश जजों को लेकर

Author Picture
By Sharma Published On: June 19, 2021

जबलपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में 6 नए जजों की नियुक्ति की मंजूरी दी है। सेंट्रल लॉ एवं जस्टिस मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है। नए जजों में अनिल वर्मा, अरुण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनीता यादव, दीपक कुमार अग्रवाल और राजेंद्र कुमार वर्मा का नाम शामिल है।

कानून मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में शुक्रवार को छह नए न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। न्याय विभाग द्वारा जारी एक अलग अधिसूचना के अनुसार गुवाहाटी उच्च न्यायालय में भी एक अतरिक्ति न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।