प्रधानमंत्री अटल जी की भतीजी करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन

Author Picture
By Sharma Published On: April 27, 2021

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी और कांग्रेस नेता करुणा शुक्ला का सोमवार देर रात निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के कारण वे रायपुर के रामकृष्‍ण अस्पताल में भर्ती थीं। यहीं रात बताया कि करुणा शुक्ला का अंतिम संस्कार मंगलवार को बलौदाबाजार में किया जाएगा। करुणा शुक्ला वर्तमान में समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष थीं। इससे पहले वह लोकसभा सांसद भी थीं। वह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित तमाम बड़े पदों पर रहीं।

 

मुख्यमंत्री ने मार्मिक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि : करुणा शुक्ला के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया- मेरी करुणा चाची यानी करुणा शुक्ला जी नहीं रहीं। निष्ठुर कोरोना ने उन्हें भी लील लिया। राजनीति से इतर उनसे बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे। उनका सतत आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

ऐसा रहा राजनीतिक सफर

 

– पहली बार 1993 में बीजेपी विधायक चुनी गई थीं।

 

– बीजेपी उम्मीदवार के रूप में 2009 में कांग्रेस के चरणदास महंत से लोकसभा चुनाव हार गई थीं।

 

रमन के खिलाफ लड़ा था चुनाव

 

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने करुणा शुक्ला को राजनांदगांव से उम्मीदवार बनाया था।