प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम देश को करेंगे संबोधित, कर सकते है बड़ा ऐलान

Author Picture
By Sharma Published On: June 7, 2021

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे पीएम मोदी देश के वर्तमान हालातों सहित अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। PMO ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद अब वैक्सीनेशन का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसके अलावा महंगाई बड़ा मुद्दा बना हुआ है। लगातार कीमतों में बढ़ोतरी होने से आम जनता पर महंगाई का बोझ बड़ गया है।इसके साथ ही देश में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि पीएम इन मुद्दों पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।