कोविशील्ड वैक्सीन के नए दाम तय निजी अस्पतालों को और राज्य सरकारों को इस दाम पर मिलेगी वैक्सीन

Author Picture
By Sharma Published On: April 21, 2021

नई दिल्ली। कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बुधवार को राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों के लिए अपने नए दामों की लिस्ट जारी कर दी है।प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपये प्रति डोज और राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन दी जाएगी।

भारत सरकार ने हाल ही में वैक्सीनेशन के नए चरण का ऐलान किया है। इस चरण में राज्य सरकार और प्राइवेट अस्पताल सीधे वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन खरीदी कर पाएंगे। अभी तक सिर्फ केंद्र सरकार ही वैक्सीन खरीद रही थी और अलग-अलग राज्यों में बांट रही थी।

केंद्र सरकार के मुताबिक, अभी भी 50 फीसदी वैक्सीन केंद्र सरकार को मिलेगी, जबकि बाकी 50 फीसदी राज्य सरकारें सीधे वैक्सीन निर्माताओं से ले पाएंगी। साथ ही प्राइवेट सेक्टर भी ऐसा कर सकेगा।