इस ज़िले में जनता कफ्यू 10मई तक बढ़ा कलेक्टर ने जारी किए आदेश, पुलिस ने दिखाई सख्ती

Author Picture
By Sharma Published On: May 2, 2021

दतिया। कलेक्टर संजय कुमार ने जारी किए आदेश अब जिले में 10मई तक जिले में जनता कफ्यू लागू रहेगा। रविवार को पुलिस ने शहर के जगह-जगह अस्थाई नाकों पर रोको टोको अभियान चलाया। शहर में कोरोना फैला है घर से बाहर ना निकले बिना वजह के निकलने पर की जा रही खुली जेल में बंद कर दि समझाईश।

जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सुबह पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों ने कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन किया जिसके कारण कुछ को खुली जेल बंद कर दिया, तो कुछ के वाहनों के पहिए की हवा निकाल कर लोगों को समझाइश भी दी गई।स्थानीय राजगढ़ चौराहा पर टीआई रामबाबू शर्मा,Si यदुनाथ सिंह तोमर, अपने दल के साथ सड़कों पर घूम रहे लोगों से पुलिस ने पूछताछ करने के लिए रोका। इनमें से कई लोग बाहर निकलने की ठोस वजह नहीं बता पाए।

 

इसके बाद पुलिस ने कई लोगों की गाड़ी की हवा निकाल कर उन्हें जाने दिया गया और खुली जेल में बंद कर समझाइश दी। वही झांसी चुंगी अस्थाई नाकों पर सुबह से ही Si नईम खान,ASi मनोज अपने दल के साथ लोगों को रोका और शक्ति अपनाते हुए कई लोगों से बेवजह सड़क पर घूमने पर वहां से वहां की हवा भी निकाली, और खुली जेल में बंद कर समझाइश दी। वही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जब तक कोरोना चैन नहीं टूटेगी, तब तक यह संक्रमण कम भी नहीं होगा।

पुलिस की सख्ती के बावजूद लोगों का इस तरह निकलना जान को खतरे में डालने जैसा हो गया है।बढ़ते कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने जनता कफ़्यू लगाया गया है। सुबह होते ही शहर के सभी मार्गों झांसी चुंगी चुंगी से लेकर क़िलाचौक, बम-बम महादेव, राजगढ़ चौराहे, तक पुलिस सख्ती करते हुए लोगों को समझाइश दे रही है। पुलिस ने लोगों से की आपकी सुरक्षा आप के हाथ,घर रहे सुरक्षित रहे।