एमपी में बारिश का अनुमान, वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मौसम में बदलाव

Author Picture
By Desk Input Published On: January 26, 2025

इंदौर। मध्यप्रदेशश के मौसम में फिर बदलाव हो गया है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट हो रही है। अगले तीन दिन तक राज्य के अधिकतर शहरों में शीतलहर चलने की संभावना है। इससे रात के पारा में और गिरावट होने के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। साथ ही राज्य के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली एक्टिव नहीं है। हवा का रुख उत्तरी हो गया है। इस कारण सिहरन बढ़ने लगी है।

आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हाल ही में बर्फबारी हुई है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। राजगढ़ में रात्रि का पारा सबसे कम 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। एमपी के ज्यादातर शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आ गई है।

29 जनवरी से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे असर से मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। रात का तापमान कई शहरों में दस डिग्री के ऊपर जा सकता है। दिन के पारा में उतार-चढ़ाव होगा।

इन शहरों में बारिश के आसार
1 से 4 फरवरी के बीच पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा।

एमपी के प्रमुख शहरों में शुक्रवार-शनिवार की रात का तापमान
नीमच 6.6 डिग्री सेल्सियस
राजगढ़ 6.6 डिग्री सेल्सियस
शाजापुर 6.8 डिग्री सेल्सियस
खजुराहो 7.6 डिग्री सेल्सियस
सतना 8.3 डिग्री सेल्सियस
पचमढ़ी 8.4 डिग्री सेल्सियस
गुना 8.5 डिग्री सेल्सियस
उमरिया 8.9 डिग्री सेल्सियस
सतना 9.0 डिग्री सेल्सियस
रीवा 9.6 डिग्री सेल्सियस
रायसेन 9.7 डिग्री सेल्सियस
नौगांव 9.8 डिग्री सेल्सियस
रतलाम 9.8 डिग्री सेल्सियस
धार 10.1 डिग्री सेल्सियस
मंडला 11.0 डिग्री सेल्सियस
सागर 11.1 डिग्री सेल्सियस
सीधी 11.2 डिग्री सेल्सियस

भोपाल मौसम अपडेट
राजधानी में मौसम के तेवर बदल गए। ठंड में इजाफा हुआ है। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट हुई। तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। रात का पारा 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार को दिन का तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रविवार सुबह के वक्त शहर में घनी धुंध छाया रहा।