Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय हनीमून या मर्डर प्लान? सोनम के सवालों से खुला खौफनाक राज, पहले से प्लान थी राजा की हत्या

Author Picture
By Sharma Published On: June 12, 2025
Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय हनीमून या मर्डर प्लान? सोनम के सवालों से खुला खौफनाक राज, पहले से प्लान थी राजा की हत्या

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़ तब आया जब कोर्ट ने आरोपी सोनम के साथ राज विशाल आनंद और आकाश को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इन सभी से एसआईटी की टीम अलग-अलग पूछताछ कर रही है। पुलिस के पास इस केस से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ और पुख्ता सबूत हैं जिनके आधार पर पूछताछ शुरू की गई है। पुलिस को उम्मीद है कि अब पूरा घटनाक्रम खुलकर सामने आएगा। पूछताछ के दौरान पुलिस ये भी जांच रही है कि कौन इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था और किसने इसकी योजना बनाई थी।

सोनम से पूछे जा रहे हैं चौंकाने वाले सवाल

एसआईटी टीम ने सोनम के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है। सबसे पहले उससे पूछा जाएगा कि उसने और राजा ने मेघालय में हनीमून की योजना कब बनाई थी। पुलिस जानना चाहती है कि क्या वापसी की टिकट न बुक करवाना भी किसी साजिश का हिस्सा था। इसके अलावा सोनम और राज कुशवाहा के बीच लगातार संपर्क की पुष्टि पुलिस को मिली है। एक एन्क्रिप्टेड चैट से खुलासा हुआ है कि हनीमून के दौरान भी दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। सोनम ने अपनी लाइव लोकेशन किस वजह से राज को भेजी थी और तीन संदिग्धों के साथ वह क्यों देखी गई थी ये भी पुलिस के सामने बड़ा सवाल है।

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय हनीमून या मर्डर प्लान? सोनम के सवालों से खुला खौफनाक राज, पहले से प्लान थी राजा की हत्या

राज कुशवाहा की भूमिका पर बड़ा शक

एसआईटी ने राज कुशवाहा को इस मामले का मास्टरमाइंड माना है। उससे यह पूछा जाएगा कि क्या राजा रघुवंशी की हत्या की पूरी योजना उसी ने बनाई थी। अगर हां तो वह खुद मेघालय क्यों नहीं गया और केवल सोनम को क्यों भेजा। इसके अलावा उससे यह भी पूछा जाएगा कि क्या उसने सोनम को छिपने में मदद की थी। क्या हत्या के बाद इंदौर में दोनों की मुलाकात हुई थी और सोनम को फरार कराने में उसकी भूमिका क्या रही। राज से यह भी पूछा जाएगा कि उसने किन लोगों को हत्या के लिए हायर किया और उन्हें पैसे कैसे और कब दिए।

तीनों हत्यारों से जुड़े अहम सवाल

पुलिस अब तक की जांच में यह मान रही है कि विशाल आकाश और आनंद ने ही राजा रघुवंशी की हत्या की है और सोनम ने उनकी पूरी मदद की। इसलिए इन तीनों से पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि राजा की हत्या की सुपारी किसने दी थी। हत्या में इस्तेमाल हथियार कहां से खरीदा गया और कितने रुपये में सौदा तय हुआ। पुलिस यह भी जानना चाहती है कि राजा की घड़ी मोबाइल और दस लाख की सोने की ज्वेलरी कहां गई। तीनों हत्यारों से यह भी पूछा जाएगा कि वे हत्या के बाद कहां गए और किन-किन जगहों पर छिपे रहे। क्या सोनम भी उनके साथ ही फरार हुई थी और क्या बाद में वे राज से मिले थे।

सोनम की मंशा पर उठ रहे हैं सवाल

राजा की मां ने दावा किया है कि राजा मेघालय नहीं जाना चाहता था लेकिन सोनम के जोर देने पर ही वह वहां गया। वीडियो फुटेज में भी देखा गया है कि शादी के वक्त सोनम खुश नहीं थी। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि क्या सोनम शादी से पहले ही इस हत्या की योजना में शामिल थी। अगर वह राजा से शादी नहीं करना चाहती थी तो उसने मना क्यों नहीं किया। क्या शादी केवल हत्या की साजिश का हिस्सा थी। सोनम से यह भी पूछा जाएगा कि राजा को मारने के बाद वह 17 दिन तक कहां और किनके साथ रही। साथ ही यह भी जानने की कोशिश होगी कि राजा की हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार कहां और कितने में खरीदा गया था।