8 वर्षीय बालिका के साथ रिश्तेदार ने की अश्लील हरकत

Author Picture
By Sharma Published On: February 17, 2023

भिंड। भिंड की लहार थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बालिका के साथ दूर के रिश्तेदार ने छेड़छाड़ कर दी है। बालिका की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले में पड़ताल कर रही है। लहार थाना प्रभारी शिव सिंह यादव के मुताबिक 15 फरवरी की शाम आसनेट थाना मिहोना का रहने वाला उदय सिंह जाटव पुत्र नंदराम जाटव अपने दूर के रिश्तेदार के घर रूरी आया हुआ था। रिश्तेदारों ने उक्त युवक की आवभगत की। उदय सिंह जाटव ने रिश्ते में नातिन लगने वाली आठ वर्षीय बालिका पर गंदी नजर करते हुए उसको चॉकलेट दिलाने के बहाने दूर सरसों के खेत में ले गया। आरोपी ने बालिका के साथ गंदी हरकत की। इस हरकत को खेत पर किसानों ने देख लिया।

 

इस बात की जानकारी बालिका के परिजनों को लगी। इसके बाद उदय सिंह जाटव की खैर खबर लेते हुए पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना करने में जुटी हुई है।