भिंड में पंचायत चुनाव की आरक्षण लिस्ट जारी

Author Picture
By Sharma Published On: May 25, 2022

भिंड। भ़िंड जिले में जनपद पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की प्रक्रिया का पहला चरण पूरा कर लिया गया है। भिंड जिले की छह पंचायतों में चार पंचायतों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जिन पर महिलाएं अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगी। मेहगांव जनपद पंचायत पर एससी वर्ग की महिला चुनावी मैदान में उतरेगी। इसी तरह से भिंड सीट पर ओबीसी की महिला, रौन जनपद पंचायत पर ओबीसी, लहार व अटेर जनपद अनारक्षित महिला एवं लंबे समय बाद गोहद सीट अनारक्षित हुई है, यहां लंबे समय बाद सभी वर्ग के लोग चुनाव लड़ सकेंगे।

इसी तरह से जिला पंचायत वार्डों का आरक्षित किया गया है। वार्ड क्रमांक 1 बाराकलां ओबीसी महिला, वार्ड 2 कनावर अनारक्षित, वार्ड 3 पाण्डरी अनारक्षित, वार्ड 4 अटेर अनारक्षित, वार्ड 5 सूरपुरा अनारक्षित महिला, वार्ड 6 जवासा अनारक्षित महिला, वार्ड 7 पावई ओबीसी, वार्ड 8 मेंहदा-रौन अनारक्षित महिला ,वार्ड 9 मछंड अनारक्षित महिला, वार्ड 10 वैशपुरा ओबीसी महिला, वार्ड 11 असवार अनारक्षित, वार्ड 12 अंधियारी न.2 एससी महिला, वार्ड 13 सुकांड अनारक्षित महिला, वार्ड 14 दोनियापुरा ओबीसी महिला, वार्ड 15 कनहारी एससी, वार्ड 16 धनौली

वार्ड 17 अमायन अनारक्षित महिला, वार्ड 18 एण्डोरि एससी महिला,वार्ड 19 बिरखडी एससी, वार्ड 20 चितौरा एससी महिला, वार्ड 21 बडेरा मौ अनारक्षित की गई है। जिला पंचायत व जनपद पंचायत के चुनाव इसी ग्रेड से कराने की तैयारी है।