सज्जन वर्मा जौरा-कैलारस दौरे पर, कांग्रेस नेता ने किया भव्य स्वागत

Author Picture
By Sharma Published On: September 10, 2020
sajjan verma

ग्वालियर। प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनैतिक दल पूरे जोर-शोर से भिड़े हुए हैं, जिसके चलते बीते रोज मुरैना जिले की जौरा-कैलारस विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा का कांग्रेस के युवा नेता मानवेंद्र सिंह सिकरवार (गांधी) ने अपनी टीम के साथ मिलकर जोरदार स्वागत किया, इससे गदगद हुए श्री वर्मा ने गांधी को अपने वाहन में चढ़ाकर न सिर्फ गले लगा लिया, बल्कि सभास्थल भी उन्हें अपने साथ लेकर ही पहुंचे।

कांग्रेस बीजेपी पर कीचड़ उछाल रहा लेकिन खुद कोरोना के नियमो का पालन नहीं कर रहा है। आज सज्जन वर्मा जौरा के दौरे पर थे जहा न तो उन्होंने और न ही वहां मौजूद मास्क लगाया हुआ था। अरे मास्क तो दूर की बात है उन्होंने सोशल डिस्टन्सिंग का भी पालन नहीं किया। अब ये बाते कर रहे है की शिवराज कुछ नहीं कर रहे।