सोनू सूद की मदद से पहले ही जिंदगी की जंग हार गया सार्थक

Author Picture
By Sharma Published On: June 8, 2021

इंदौर।  जिंदगी और मौत से जूझ रहे 25 वर्षीय सार्थक गुप्ता आखिरकार कोरोना से जंग हार गया। आज एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाने की तैयारी थी। इससे पहले ही सार्थक ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि लॉ स्टूडेंट की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद आगे आए थे।

दोस्तों और अभिनेता की मदद से इलाज के लिए राशि भी जुटाई गई थी। लेकिन मदद के पहले ही कोरोना से पीड़ित सार्थक का निधन हो गया। बता दें ​कि सार्थक के दोनों फेफड़े 98 फीसदी तक खराब हो चुके हैं। हैदराबाद में इलाज के लिए करीब ढेड़ करोड़ का खर्च का अनुमान था।

सोनू सूद ने लॉ स्टूडेंट के दोस्तों की गुहार पर मदद का ऐलान किया था।जिसके बाद आज हैदराबाद ले जाने क तैयारी चल रही थी। लेकिन इससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।