कोरोना के बढ़ते मामलें को लेकर , मदद के लिए आगे आए सत्य नडेला और सुंदर पिचाई

Author Picture
By Sharma Published On: April 26, 2021

देश में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,52,991 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 2812 लोगों ने जान गंवाई है। 2,19,272 स्वस्थ्य भी हुए हैं। इस तरह देश में कोरोना महामारी के कुल मरीजों का आंकड़ा 1,73,13,163 हो गया है। इनमें से,658 एक्टिव केस हैं। इस बीच, भारत के हालात पर दुनियाभर में चिंता जताई जा रही है।

 

अब दो अमेरिकी बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनियों के भारतीय मूल के सीईओ ने भी मदद पहुंचाने का वादा किया है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने मौजूदा स्थिति पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण भारत में उत्पन्न हुई स्थिति से दुखी हैं और राहत उपायों में मदद करने व ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेशन डिवाइस की खरीद का वादा करते हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी मदद का वादा किया है।कांग्रेस से खबर है कि कोरोना संक्रमण के कारण शशि थरूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां के हालात देख बाकी देश भी सहम गए हैं। अमरिका, रूस, फ्रांस, यूएई, यहां तक कि चीन और पाकिस्तान ने भी मुश्किल वक्त में भारत का समर्थन किया है। भारत को समर्थन देने के लिए UAE के दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों से प्रज्जवलित किया गया। रविवार रात बुर्ज खलीफा के साथ-साथ ‘आबु धाबी नेशनल ऑयल कंपनी’ के मुख्यालय पर भी भारतीय झंडे को प्रज्जवलित किया गया। साथ ही ‘भारत हिम्मत बनाए रखो’ का संदेश दिया गया। नीचे देखिए वीडियो