महिला एवं बाल विकास के विभाग में करोडो का घोटाला

Author Picture
By Sharma Published On: June 16, 2021

भोपाल। महिला एवं बाल विकास में डेढ़ करोड़ के गबन के मामले में 94 सरकारी कर्मचारी और खाताधारकों पर क्राइम ब्रांच ने FIR दर्ज किया है। विभाग के दो एकाउंटेंट पर भी मामला दर्ज किया गया है।

2015 से 2016 के बीच यह गड़बड़ी की गई थी। विभागीय ऑडिट में डेढ़ करोड़ के गबन का खुलासा हुआ। वहीं मामले में लंबी जांच पड़ताल करने के बाद क्राइम ब्रांचने अब 94 सरकारी कर्मचारियों और खाताधारकों पर केस दर्ज किया है।

सूत्र बताते हैं कि कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के नाम से यात्रा और चिकित्सा बिल लगाकर राशि फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई जा रही है। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले देखने को मिले है, परंतु इस बार सकती से कारवाही चल रही है| क्राइम ब्रांच इसकी तय तक जाने की कोशिश कर रही है