जज से शादी करने रिश्वतखोर महिला SDM को मिली सशर्त जमानत

Author Picture
By Sharma Published On: February 13, 2021
SDM

राजस्थान। रिश्वत के आरोप में जेल में बंद SDM पिंकी मीणा 16 फरवरी को विवाह रचाएंगी। जानकारी के मुताबिक आरोपी SDM पिंकी मीणा की शादी जज से होने वाली है। राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने विवाह के लिए 10 दिन की सशर्त जमानत दी है। दौसा में हाइवे बना रही कंपनी से 10 लाख की भारी भरकम रिश्वत लेने के आरोप में SDM पिंकी 29 दिनों से जयपुर की घाटगेट जेल में बंद थीं। बुधवार रात उन्हें रिहा कर दिया गया। पिंकी की शादी 16 फरवरी को होगी, पिंकी को शादी के पांच दिन बाद यानी 21 फरवरी को जेल में सरेंडर करना होगा।

इससे पहले SDM मीणा ने निचली अदालत में जमानत के लिए अर्जी दी थी लेकिन अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। हालांकि,अब हाईकोर्ट से पिंकी को शादी के 6 दिन पहले जमानत मिल गई है।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने 13 जनवरी को हाइवे निर्माण करने वाली कंपनी से 5 लाख की रिश्वत लेते दौसा SDM पुष्कर मित्तल और 10 लाख की रिश्वत लेने की शिकायत पर बांदीकुई SDM पिंकी मीणा को गिरफ्तार किया था। आरोपी दोनों SDM ने भारतमाला परियोजना (दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाइवे) कंपनी के अधिकारियों से रिश्वत की मांग की थी।

 

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप