MP के कोविड सेंटर में गंदगी देख, अपने हाथों से सांसद ने कर दी शौचालय की सफाई

Author Picture
By Sharma Published On: May 18, 2021

मध्यप्रदेश| रीवा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। कोविड सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंदा शौचालय देखा तो रहा नहीं गया। ब्रश नहीं मिली तो हाथों में ग्लव्ज पहनकर खुद ही शौचालय साफ करने लग गए। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका वीडियो भी बना लिया।

रीवा क्षेत्र से दूसरी बार निर्वाचित भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा सोमवार को मऊगंज जनपद पंचायत क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कई पंचायतों व कोविड सेंटरों का निरीक्षण किया। वह कुंज बिहारी कोविड सेंटर का जायजा लेने भी पहुंचे। यहां शौचालय में गंदगी होने की शिकायत लोगों ने की।

इस पर वह खुद मौके पर पहुंचे। शौचालय पूरी तरह गंदा पड़ा था। पहले तो उन्होंने फटकार लगाई। सांसद ने खुद हाथों में ग्लब्स पहना और खुद ही साफ करने लगे।ग्लव्ज पहनकर शौचालय साफ होने तक घिसाई करते रहे। जब शौचालय काला से सफेद दिखने गला, तो बताया कि ऐसे सफाई रखी जाती है। इस दौरान आसपास खड़े किसी भी अधिकारी की संवेदना नहीं जागी। कुछ भाजपा कार्यकर्ता पानी पहुंचाने में मदद की। इसी बीच, सांसद के इस निराले अंदाज का कार्यकर्ता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।