शिवराज और सिंधीया मुंगावली आ सकते है

Author Picture
By Sharma Published On: August 31, 2020
Shivraj-scindia

मध्यप्रदेश। मुंगावली, उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा अब एक्शन मोड़ में नजर आ रही है। बताया गया है कि भाजपा नेता व क्षेत्रीय क्षत्रप ज्योतिरादित्य सिंधिया व सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी तीन सितंबर को मुंगावली में एक चुनावी सभा को सम्बोधित कर सकते हैं। इस प्रस्तावित सभा में इस दौरान दोनों नेता करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात क्षेत्र की जनता को देंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद द्वारा कुल 105 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया जाएगा।

इसी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को राज्य मंत्री बृजेंन्द्र सिंह यादव के साथ कलेक्टर अभय वर्मा, एसपी रघुवंश भदौरिया ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया। बताया गया है कि नवीन कृषि मंडी को सभा स्थल के रूप में चयन किया गया है। राज्यमंत्री द्वारा बारिश के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बताया गया है कि नवीन कृषि मंडी पर सभास्थल में ही शिलान्यास व लोकार्पण प्रकिया की जाएगी और यहीं दोनों नेताओं का हेलीकॉप्टर उतरेगा।