शिवराज सरकार फ़िर लेगी 50 हजार करोड़ का कर्ज कोरोना महामारी को लेकर 

Author Picture
By Sharma Published On: April 16, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार एक बार फिर 50 हजार करोड़ का कर्ज लेगी। वित्तीय विभाग ने सीएम शिवराज सिंह को जानकारी दी है कि जीडीपी के आधार पर सरकार को कर्ज लेने की छूट है, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने कर्ज लेना का फैसला लिया है। जिससे कोरोना महामारी से लड़ा जा सके। जाहिर है पिछले सरकार प्रदेश सरकार ने 60 हजार करोड़ का कर्ज लिया था।

बताया जा रहा है कि सरकार इस बार 50 हजार करोड़ का कर्ज लेगी। वित्त विभाग ने सीएम शिवराज को राजस्व संग्रहण की समीक्षा के दौरान इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि पिछले वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने 60 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया है। इसमें से 10 से15 फीसदी राशि कोरोना पर अलग-अलग विभागों ने खर्च की।