शिवराज ने साधा निशाना कमल नाथ पर इंडियन कोरोना वाले बयान पर, कही ये बड़ी बात

Author Picture
By Sharma Published On: May 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमल नाथ के इंडियन कोरोना वाले बयान पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कमल नाथ देश का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं। मेरा भारत कोविड जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना और इंडियन कोरोना वाला बयान देना क्या कांग्रेस, कमलनाथ और सोनिया गांधी को शोभा देता है? महासंकट की इस घड़ी में कमलनाथ, आप घटिया राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्या आपके इस बयान से दूसरे देश में रहने वाले भारतीयों का मनोबल कम नहीं होगा? क्या देश के सम्मान पर चोट नहीं पहुंचेगी? क्या यह बयान राष्ट्र द्रोह जैसा नहीं है? सोनिया गांधी से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसे बयान देने वाले नेता पर कोई कार्रवाई करेंगी।