सिंगर Rahul Vaidhya बनेंगे Bigg Boss 14 का हिस्सा 

Author Picture
By Sharma Published On: September 23, 2020
singer rahul vaidhya be a part of bigg boss 14

हाल ही में Bigg Boss 14 में नजर आने वाले नए कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हुआ है. दरअसल, हाल ही में खबर आ रही थी कि ‘इंडियन आइडल’ में फाइनलिस्ट रह चुके सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) शो का हिस्सा बन सकते हैं.  

वहीं, अब इस खबर की पुष्टि हो चुकी है कि सिंगर ‘बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14)’ में फैन्स का मनोरंजन करते नजर आएंगे. बता दें, राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरी लगा रखी हैं। 

 सलमान खान  के शो में इस बार खबर है कि नैना सिंह, जैस्मीन भसीन, करण पटेल, निशांत मलकानी, एजाज खान, राहुल वैद्य, सारा गुरपाल, शगुन पांडे, प्रतीक सेजलपाल और जान कुमार सानू बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे.माना जा रहा है कि इस साल शो की थीम ‘जंगल’ पर आधारित होगी, जो लॉकडाउन की स्थिति से इंस्पायर होगी.