सिपाहियों ने युवती के साथ किया रेप ,एसपी ने किया निलंबित

Author Picture
By Sharma Published On: January 18, 2021
FILE POHOT

पीलीभीत |उत्तर प्रदेश  जिले में एक सेक्स रैकेट में शामिल होने के संदेह पर दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव ने रविवार को बताया कि थाना सेहरामऊ उत्तरी की चौकी गढ़वा खेड़ा से सम्बंधित एक ऑडियो वायरल हुआ है उन्होंने बताया कि इसमें एक युवक और एक लड़की की बातचीत है, बातचीत में युवती बता रही है कि चौकी के सिपाही सचिन और विपिन ने उनके साथ गलत काम किया और कई युवकों को सेक्स के मामले में फंसाया है।

ये भी पढ़े :MP में SDM को कांग्रेस MLA ने दी सरेआम धमकी, कही ये बड़ी बात

यादव ने बताया कि इसी आडियो के बाद सिपाही विपिन और सचिन को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि युवती ने और चौंकाने वाला खुलासा किया है उन्होंने बताया कि युवती का कहना है कि उसकी चौकी पर तैनात महेंद्र सिपाही से जान पहचान है और महेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है निलंबित हुए आरोपी सिपाही सचिन और विपिन ने चौकी पर तैनात महेंद्र व चाहत कुमार नामक सिपाहियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए साजिश कर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े : मुरैना में ज़हरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी गिरफ़्तार 24 लोगो की हुई मौत

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप