Skip to content
MP Samachar – MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • जॉब / वेकैंसी
  • मनोरंजन
  • हैल्थ टिप्स
  • विदेश
एमपी समाचारप्रमुख खबरेंमनोरंजन

High Court पहुंचे सोनू सूद, रिहायशी इमारत को होटल में तब्दील करने को लेकर BMC ने दर्ज कराई थी शिकायत

Author Picture
By Sharma Published On: January 10, 2021
High Court

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उपनगर जुहू स्थित रिहायशी इमारत में कथित तौर पर बिना इजाजत अवैध रूप से ढांचागत बदलाव करने पर बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा जारी नोटिस के खिलाफ बंबई हाई कोर्ट का रुख किया है. सूद ने वकील डी पी सिंह के जरिये पिछले हफ्ते अदालत में दायर अपनी याचिका में कहा था कि उन्होंने छह मंजिला शक्तिसागर इमारत में कोई ‘अवैध या अनधिकृत निर्माण’ नहीं कराया है.बता दें कि बंबई हाई कोर्ट के न्यायाधीश पृथ्वीराज चव्हाण की एक सदस्यीय पीठ सोमवार को उनकी याचिका पर सुनवाई करेगी|

ये भी पढ़े : इंदौर में माफियाओ पर नगर निगम की सख्ती प्रशासन द्वारा होटल पर रिमूवल की कार्यवाही 

सोनू सूद के वकील सिंह ने कहा है, ‘‘याचिकाकर्ता (सूद) ने इमारत में ऐसा कोई बदलाव नहीं कराया है जिसके लिए बीएमसी की अनुमति जरूरी हो. केवल वे बदलाव ही किए गए हैं जिसकी महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर योजना (एमआरटीपी) अधिनियम के तहत अनुमति है.’’ याचिका में पिछले साल अक्टूबर में बीएमसी द्वारा जारी नोटिस को रद्द करने और इस मामले में अभिनेता के खिलाफ किसी दंडनात्मक कार्रवाई से अंतरिम राहत देने का भी अनुरोध किया गया है. उल्लेखनीय है कि पिछले साल बीएमसी से नोटिस मिलने के बाद सूद ने दीवानी अदालत का रुख किया था लेकिन वहां राहत नहीं मिलने पर उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया है |

ये भी पढ़े : ग्वालियर में बड़ा सड़क हादसा, सेना के जवान समेत दो लोगों की मौत, 4 घायल 

बता दें कि बीएमसी ने पिछले हफ्ते जुहू पुलिस थाने में शिकायत देकर कथित तौर पर बिना अनुमति आवासीय इमारत को होटल में तब्दील करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी. बीएमसी ने पुलिस को शिकायती पत्र तब दिया जब उसने इमारत के निरीक्षण करने पर कथित तौर पर यह पाया कि सूद द्वारा निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया है और पिछले साल अक्टूबर में नोटिस दिए जाने के बावजूद वह अवैध निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं. हालांकि, पुलिस ने अबतक प्राथमिक दर्ज नहीं की है|

ये भी पढ़े : नहीं जानते होंगे पैन कार्ड के फायदे, यहां जानिए कैसे बनेगा

गौरतलब है कि सोनू सूद ‘दबंग’, ‘जोधा-अकबर’ और ‘सिम्म्बा’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं और पिछले साल वह तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की थी|

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप 
BMCcompletely.High CourtlodgedLOGIN FBMP NEWSMP TOP NEWS
SHARE.
               
Related Post

डबल इंजन सरकार से कैसे बदल रहा है मध्य प्रदेश?

डबल इंजन सरकार से कैसे बदल रहा है मध्य प्रदेश?

MP News: ओंकारेश्वर मंदिर का अनोखा नियम, रक्तदान करो और पाओ मुफ्त VIP दर्शन

MP News: ओंकारेश्वर मंदिर का अनोखा नियम, रक्तदान करो और पाओ मुफ्त VIP दर्शन

MP News: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, CM की बड़ी घोषणाएं

MP News: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, CM की बड़ी घोषणाएं

Latest NEWS

June 15, 2026

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल सप्लाई पर सरकार का बड़ा बयान

June 15, 2026
अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल सप्लाई पर सरकार का बड़ा बयान

भोपाल से देवबंद और अलवर तक फैला नेटवर्क, आतंक मॉड्यूल की परतें खुलनी शुरू

June 15, 2026
भोपाल से देवबंद और अलवर तक फैला नेटवर्क, आतंक मॉड्यूल की परतें खुलनी शुरू

MP News: 5 किलो तक वजन और हजारों की कीमत, नूरजहां आम की कहानी कर देगी हैरान

June 15, 2026
MP News: 5 किलो तक वजन और हजारों की कीमत, नूरजहां आम की कहानी कर देगी हैरान

NEET UG 2026 री-एग्जाम एडमिट कार्ड में तकनीकी दिक्कत, NTA ने छात्रों से न घबराने की अपील की

June 15, 2026
NEET UG 2026 री-एग्जाम एडमिट कार्ड में तकनीकी दिक्कत, NTA ने छात्रों से न घबराने की अपील की

मोदी का बड़ा बयान, अमेरिका-ईरान समझौते से खुलेगा व्यापार और शांति का नया रास्ता

June 15, 2026
मोदी का बड़ा बयान, अमेरिका-ईरान समझौते से खुलेगा व्यापार और शांति का नया रास्ता

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप पर CBI जांच की मांग

June 15, 2026
अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप पर CBI जांच की मांग
MP Samachar – MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़

mpsamachar.in is a leading Hindi news and infotainment platform, delivering fast, factual, and fearless journalism. We cover breaking news, politics, entertainment, lifestyle, spirituality, and viral trends with a unique perspective that connects deeply with today’s digital audience. With a strong voice and a sharp eye on the pulse of the nation, Ghamasan is not just news—it’s a movement.

Categories

Bhopal Samachar Indore Samachar Gwalior Samachar Jabalpur Samachar

Quick Links

About Us Contact Us Privacy Policy

Follow Us

© 2026 mpsamachar.in • Powerd by Parshva Web • All rights reserved

MP Samachar – MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp