तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, 2 की मौत

Author Picture
By Desk Input Published On: November 29, 2024

भोपाल। शहर के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसा तब हुआ जब बाइक पर सवार तीन युवक, जो कि एमपी नगर थाने से कुछ ही दूरी पर डीबी मॉल की ओर जा रहे थे, अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार पुष्प ट्रैवल्स की बस से टकरा गए। टक्कर के बाद बाइक को बस करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अब तक मृतकों की पहचान नहीं की है, और साथ ही बस और बाइक को जब्त कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।