एसपी के वाहन को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एसपी और ड्राइवर मामूली जख्मी

Author Picture
By Desk Input Published On: November 9, 2024

सागर। जबलपुर जिले के पाटन के पास तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रैक्टर ने सागर पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास सहवाल के वाहन को टक्कर मार दी। शुक्रवार रात हुए इस हादसे में एसपी व उनके ड्राइवर को मामूली चोट आई हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज करते हुए ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक एसपी विकास सहवाल विभागीय कार्य से हाईकोर्ट जबलपुर गए रहे थे। वहां से लौटते समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। वाहन में एसपी समेत चालक और गनमैन सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना प्रभारी नवल आर्य मौके पर पहुंचे और एसपी विवेक सहवाल को दूसरी गाड़ी देकर उन्हें रवाना कर दिया।

पाटन टीआई ने बताया कि एसपी की गाड़ी को बसन गांव के पास एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी व ड्राइवर को मामूली चोट है।