मोबाइल पर बात करते समय छात्र की चौथी मंजिल से गिरने से मौत

Author Picture
By Sharma Published On: August 26, 2022

इंदौर। इंदौर के भंवरकुआं इलाके में बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह मोबाइल पर बात कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे आ गिरा। उसे साथी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन यहां उसकी मौत हो गई। 18 वर्षीय छात्र महेश्वर से इंदौर में नेवी की तैयारी करने आया था

 

टीआई शंशिकात चौरसिया के मुताबिक घटना पिपल्याराव की है। यहां रजोमा अपार्टमेंट के रूम नंबर 36 में युवराज (18) पुत्र योगेश गहलोत किराए से रहता था। रात करीब साढ़े नौ बजे के लगभग वह छत पर मोबाइल से बात कर रहा था। इस दौरान मुंडेर के यहां संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरा। उसकी चीख सुनकर बिल्डिंग के अन्य लोग बाहर पहुंचे। जहां सड़क पर युवराज खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल भेजा गया। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

 

युवराज मूल रूप से महेश्वर का रहने वाला है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में छोटी बहन है वही पिता योगेश समाज के अध्यक्ष होने के साथ ही किसानी का काम करते थे। कुछ माह पहले ही इंदौर आया था। यहां एक निजी एकेडमी में पढ़ाई करते हुए वह नेवी की एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था। पिछले साल महेश्वर में ही नर्मदा नदी में अंतरराज्यीय नौका विहार प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें युवराज को गोल्ड मेडल मिला था। वह स्पोर्ट्स में काफी एक्टिव था। परिवार के लोगों के मुताबिक वह पढ़ाई में भी काफी होनहार था। उसका देश सेवा का सपना था। अंतिम संस्कार के लिये परिवार के लोग उसके शव को महेश्वर ले गए है।