कलेक्ट्रेट में सुसाइड की कोशिश, मार्कशीट में जाति बदलाव के लिए भटक रही थी महिला

Author Picture
By Sharma Published On: October 1, 2024
सागर: सागर जिले के कलेक्ट्रेट में आज एक महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कलेक्ट्रेट में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की त्वरित प्रतिक्रिया से महिला की जान बचा ली गई और उसे समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया।

महिला जरुआखेड़ा क्षेत्र से आई थी, कई महीनों से अपनी मार्कशीट में जाति सुधार करवाने के लिए शिक्षा विभाग के चक्कर लगा रही थी। बार-बार आवेदन करने और कोई समाधान न मिलने से हताश होकर उसने यह कदम उठाया। उसके मार्कशीट में जाति गलत लिखी गई थी, जिसे सुधारने के लिए वह काफी समय से जिला शिक्षा अधिकारी के पास जा रही थी, लेकिन कोई भी सकारात्मक जवाब नहीं मिला।

समस्या से निराश होकर महिला ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में आत्महत्या का प्रयास किया। अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई ने उसकी जान बचाई गई।