रिया चक्रवाती : सारा के साथ लिया था सुशांत ने पहली बार ड्रग्स की हेवी डोज

Author Picture
By Sharma Published On: September 21, 2020
sushant took drugs for the first time with sara

Sushant Drugs Case : रिया चक्रवर्ती का एक्सक्लूसिव बयान सामने आया है. गिरफ्तारी से पहले नारकोट‍िक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ चली पूछताछ में रिया ने सुशांत के घर छोड़ने की असली वजह बताई थी. उनके इस कुबूलनामे में पता चला कि 8 जून को रिया ने सुशांत का घर क्यों छोड़ा था।  

एनसीबी को दिए स्टेटमेंट में रिया ने कहा कि सुशांत एक ड्रग एडिक्ट हो चुके थे और वे इससे निकल नहीं पा रहे थे। यह कहकर रिया ने 8 जून को सुशांत का घर छोड़ा था।

उस दौरान लॉकडाउन और सुशांत पर लगे मीटू के आरोप को ध्यान में रखते हुए रिया ने सोचा कि अगर वे सुशांत के साथ रहती हैं तो उनका कर‍ियर खराब हो जाएगा. इसल‍िए उन्होंने सुशांत को छोड़ना बेहतर समझा। 

अपने बयान में रिया कहती है क‍ि केदरनाथ की मूवी के टाइम पर जब शूटिंग के वक्त वे हिमालाय पर रहे, तो वहां फ्री अवेलेबिलिटी के कारण वहां इन्होंने ड्रग्स लेना शुरू किया. पूरा सेट ही ड्रग्स ले रहा था। 

एक जरूरी बात ये क‍ि जो भी आदमी ड्रग्स लेता है खास कर कैनबिस उसे भूख बहुत लगती है वो वेट गेन करना शुरू करता है. कोकेन से उल्टा वेट कम होता है और कैनबिस से वेट बढ़ता है. इसका कहना था की दोनों ही सारा और सुशांत दोनों वहां से वेट गेन करके आए जबकि ऐसी जगह शूट‍िंग थी जहां वेट गेन करना मुश्किल था।