गुजरात में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज, इन नाम को मिल सकती है जगह 

Author Picture
By Sharma Published On: September 16, 2021

नई दिल्ली। गुजरात में भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली सरकार के मंत्रियों का शपथ-ग्रहण गुरुवार को होगा। इसके लिए दोपहर 1.30 बजे का समय तय किया गया है। माना जा रहा है कि पुरानी विजय रूपाणी सरकार के सभी मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन विधायकों को मंत्री बनाया जाना है, उन्हें सुबह से सूचना दे दी गई है। जिन विधायकों के पास फोन पहुंचे हैं, वे अब तक मंत्री नहीं बने हैं। वहीं विजय रूपाणी सरकार का कोई मंत्री ऐसा नहीं है, जिसको फोन किया गया हो। इसलिए माना जा रहा है कि यह ऐतिहासिक शपथ ग्रहण हो सकता है।

संभावित मंत्रियों की सूची में ये नाम शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, सौरभ पटेल, नीमा बेन आचार्य भुज, कीर्ति सिंह वाघेला कांकरेज, शशिकांत पंड्या डीसा, डॉ आशा पटेल ऊंझा, ऋषिकेश पटेल विसनगर, राजेंद्र सिंह चावड़ा हिम्मतनगर, गजेंद्र सिंह परमार प्रांतिज, कनु पटेल साणंद, राकेश शाह एलिसब्रिज, राजकोट से गोविंद पटेल, अरविंद रैयाणी, देवा मालम केशोद, आर सी मकवाना महुवा, पंकज देसाई नडियाद, जीतू वाघाणी भावनगर, कुबेर डिंडोर संतरामपुर, केतन इनामदार सावली, मनीषा वकील वडोदरा, हर्ष संघवी सूरत, दुष्यंत पटेल भरूच, विनोद मोरडिया कतारगाम, नरेश पटेल गणदेवी, कनुभाई देसाई पारडी।

आपको बतादें कि भूपेंद्र पटेल को रविवार को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था और सोमवार को उन्हे गांधीनगर में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई थी। शपथ ग्रहण समारोह में देश के गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। दिसंबर 2022 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको देखते हुए बीजेपी ने चुनावी जीत के लिए पाटीदार नेता भूपेंद्र पटेल पर भरोसा किया है।