भीषण गर्म हवाओं से तप रहा प्रदेश, शुक्रवार से हो सकती है बारिश

Author Picture
By Sharma Published On: April 28, 2021

भोपाल । मध्यप्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश में पांच स्थानों पर पारा या गया। मौसम विज्ञानियो के मुताबिक वर्तमान में गुजरात के कुछ शहरो में लू चलने लगी है। वहां से आ रही गर्म हवाओ के कारण मप्र के शहराें में भी तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक बुधवार-गुरूवार काे भी मौसम का मिजाज गर्म बना रहेगा। शुक्रवार काे प्रदेश के कुछ स्थानाें पर बारिश हाेने के भी आसार हैं।

मध्यप्रदेश में फिलहाल किसी वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने के साथ ही हवा का रूख पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इस वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी हाेने लगी है। मंगलवार काे प्रदेश में सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर,रतलाम,नौगांव, खजुराहाे और खरगाेन में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्रीसे. दर्ज किया गया, जाे कि सामान्य रहा। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि रात के समय हवा का रूख बदलकर उत्तरी हाे रहा है। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी नहीं हाे रही है। साहा के मुताबिक बुधवार-गुरूवार काे भी अधिकतम तापमान इसी तरह रहेगा। शुक्रवार काे एक बार फिर बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट हाेने लगेगी। साथ ही प्रदेश में कुछ स्थानाें पर बारिश भी हाे सकती है।