9वी के छात्र का फंसी पर लटकते मिला शव, कुछ समय पहले माँ से हुआ था विवाद   

Author Picture
By Sharma Published On: July 25, 2021

इंदौर। इंदौर के आजाद इलाके में 9वीं के छात्र का शव फांसी पर लटकते मिला। छात्र के बड़े भाई ने अपने सौतेले पिता और अपनी मां पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा कि भाई की हत्या करके फांसी पर टांगा गया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला मूसाखेड़ी अजय बाग कॉलोनी का है। यहां रहने वाले 17 साल के क्रश विश्नार शनिवार देर रात घर में फांसी पर लटक रहा था। क्रश 9वी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। क्रश के पिता की कुछ सालों पहले मौत के बाद मां कोमल ने दूसरी शादी कर ली थी। क्रश अपनी मां कोमल के साथ ही रहता था। क्रश का बड़ा भाई अनुराग अलग रहता था। पिछले कुछ दिनों से क्रश और मां के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार के अनुसार क्रश अपनी मां की दूसरी शादी से नाराज था।

क्रश के बड़े भाई अनुराग का कहना था कि कुछ दिन पहले क्रश मां का घर छोड़कर मेरे पास आ गया था। अनुराग का कहना है कि विवाद के चलते ही उसकी मां और सौतेले पिता ने कृष को फांसी के फंदे पर टांग दिया। उन्होंने उसकी हत्या की और मामले को फांसी बता दिया। मामले की विधिवत जांच की मांग को लेकर अनुराग और उसके कुछ रिश्तेदार आजाद नगर थाने भी पहुंचे थे। काफी देर तक उन्होंने थाने के सामने धरना दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।