बस ने बाइक को मरी टक्कर हादसे में महिला के दोनों पैर कटे….

Author Picture
By Sharma Published On: June 9, 2021

छतरपुर। प्रदेश के छतरपुर जिले एक दर्दनाक सड़क हादसे हो गया। छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाने में आने वाले कैडी के पास एक तेज रफ्तार बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार महिला के दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को जिला अस्पताल में रेफर किया है। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने बस पर भी हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ की है। जानकारी के मुताबिक बस दिल्ली से आ रही थी।

तेज रफ्तार होने के कारण काबू नहीं हो पाई और बाइकसवार महिला को कुचल दिया। बस के नीचे आने के कारण महिला के दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कोरोना की दूसरी लहर के बाद से अंतर्राज्यीय बसों पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद भी बसे धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रही हैं।