महाकाल के दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार पलटी, एक की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Author Picture
By Sharma Published On: December 17, 2022

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकाल लोक का दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार पलट गई। हादसे में एक की मौत और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया, घटना शुक्रवार देर रात मालीखेड़ा फंटे की है। बनबनी का राजपूत परिवार गाड़ी क्रमांक एमपी 09 एलक्यू 0007 से महाकाल लोक दर्शन करने आया था। वापसी में उज्जैन-नागदा स्टेट हाइवे पर एक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में इनकी कार पलट गई। हादसे में मक्सी निवासी हरि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उन्हेल भेजा गया। यहां से हालत गंभीर होने पर उज्जैन जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें चार बच्चे, आठ महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। हरि सिंह ग्राम बनबना में मेहमान के रूप में आया था। हादसे में घायल तीन लोगों को उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

श्रद्धालुओं से भरी कार उन्हेल के पास मालीखेड़ा फंटे पर एक बाइक सवार को बचाने में असुंतलित हुई गाड़ी पलटी खा गई और सड़क से नीचे उतरते हुए पलट गई, जिससे वहां चीख पुकार मच गई। यात्रियों में महिला पुरुष के साथ साथ बच्चे भी शामिल थे। घटना की जानकारी मिलते ही आम लोगों ने घायलो की मदद की और सभी उज्जैन अस्पताल पहुंचाया। फंटे पर एक बाइक सवार को बचाने में असुंतलित हुई गाड़ी पलटी खा गई और सड़क से नीचे उतरते हुए पलट गई, जिससे वहां चीख पुकार मच गई। यात्रियों में महिला पुरुष के साथ साथ बच्चे भी शामिल थे। घटना की जानकारी मिलते ही आम लोगों ने घायलो की मदद की और सभी उज्जैन अस्पताल पहुंचाया।