बड़े तालाब के बीचों-बीच लगेगा देश का सबसे बड़ा तिरंगा

Author Picture
By Sharma Published On: August 13, 2024
cm mohan yadav

भोपाल: बोट क्लब पर आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की कि बड़े तालाब के बीचों-बीच देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सहित पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नावों पर लहराते तिरंगे को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मन प्रसन्न हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘ये देश है वीर जवानों का’ गीत भी गाया।

इस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन क्रूज पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद, मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स बोट में तिरंगा लेकर परेड की। मुख्यमंत्री ने तिरंगा लहराकर सभी का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा, पर्यटन विभाग के अधिकारी और भाजपा नेता भी उपस्थित थे।

भोपाल में हो रही इस अनोखी तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही बोट क्लब पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। छोटे-छोटे बच्चे हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर इस आयोजन का हिस्सा बनने पहुंचे।

देखें फोटो.