अपनी ही बहन से शादी करने पहुंचा दूल्हा, फिर कहानी में आया रोचक मोड़

Author Picture
By Sharma Published On: August 22, 2024

डेस्क: चीन में एक शादी के दौरान एक अप्रत्याशित और चौंकाने वाली घटना घटी, जिसने सबको हैरान कर दिया। एक मां, जो अपने बेटे के लिए दुल्हन लेने आई थी, ने देखा कि वो दुल्हन उसकी 20 साल पहले खोई हुई बेटी है।

ये घटना 2021 की बताई जा रही है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रही है। दूल्हे की मां ने जब दुल्हन को मंडप पर देखा, तो उसने दुल्हन के हाथ पर एक खास निशान देखा, जो उसकी खोई हुई बेटी के शरीर पर था। इस निशान को देखकर दुल्हे की मां चौंक गई और उसने अपनी बात खुलासा किया।

दरअसल दुल्हन के माता-पिता ने बताया कि, वे सड़क पर एक लावारिस लड़की से मिले थे, जिसे उन्होंने गोद ले लिया था, यह जानकर दुल्हे की मां को एक बड़ा झटका लगा, क्योंकि उसकी बेटी 20 साल पहले किसी दुर्घटना में उससे अलग हो गई थी। इस रहस्योद्घाटन ने एक भावनात्मक पुनर्मिलन को जन्म दिया।

हालांकि दुल्हे की मां ने अपने खोए हुए बच्चे की पहचान कर ली थी, लेकिन स्थिति और भी रोचक हो गई जब यह पता चला कि दूल्हा भी वास्तव में दुल्हन का असली भाई नहीं था। दुल्हे की मां ने अपनी खोई हुई बेटी के गायब हो जाने के बाद उसे गोद लिया था। इस खुलासे के बाद, शादी का आयोजन जारी रखा गया और दोनों की शादी सम्पन्न हो गई।