दूल्हे ने घोड़ी चढ़ने से पहले मौत को गले लगाया, शादी की खुशियां मातम में बदली  

Author Picture
By Sharma Published On: February 10, 2022

भिंड। भिंड में एक दूल्हा ने घोड़ी चढ़ने से पहले खुदकुशी कर ली। दूल्हे के मौत को गले लगाते ही वर वधु पक्ष के घरों में मातम पसर गया। हालांकि इस मामले में किसी तरह की FIR दर्ज नहीं हुई।

 

दूल्हा बनने स पहले युवक ने की खुदकुशी

 

भिंड शहर के ग्वालियर रोड पर रहने वाले 27 साल के युवक की 9 फरवरी को शादी होने वाली थी। युवक की भिंड के हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाली युवती से तीन महीने शादी तय हुई थी। दोनों की शादी 8 फरवरी की रात में होने वाली थी। मैरिज लिए गार्डन में दुल्हन का परिवार बारात का स्वागत करने के लिए तैयार था। दूल्हा- दुल्हन के परिवारों में शादी की खुशियां मनाई जा रही थी। 8 फरवरी की रात युवक को दूल्हा बनने की तैयारी चल रही थी। परिवार के लोग नाच रहे थे, इसी बीच दूल्हे बनने जा रहे युवक ने मौत को गले लगा लिया। दूल्हे की हालत देख घर में हड़कंप मच गया। परिजन युवक लेकर ग्वालियर में इलाज़ के लिए रवाना हुए। लेकिन दूल्हे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन युवक को वापस भिंड लाए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

खुदकुशी की वजह बनी पहेली

 

दूल्हे ने घोड़ी चढ़ने से पहले मौत को गले क्यों लगाया ये घटना भिंड में पहेली बनी है। परिवार ने दुल्हन के परिजनों को मामले की खबर दी। दुल्हन के घर में बारात का इंतज़ार था, लेकिन दूल्हे की मौत की खबर आते ही दुल्हन के परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। इस दुखद घटना के बाद नगर के समाजजनों में दुख की लहर है। आखिर दूल्हे की मौत का रहस्य क्या है, इस बारे में समाज के लोगों को पता नही है, वहीं दूल्हा दुल्हन पक्ष के लोगों ने चुप्पी साध ली है, कोई कुछ बताने को तैयार नही है।