बरात लेकर जा रहा दूल्हे को घोड़ी से उतार लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा

Author Picture
By Sharma Published On: May 25, 2021

मध्यप्रदेश | सागर जिले में एक दूल्हे को घोड़े से उतार कर पीटने का मामला सामने आया है। दूल्हा घोड़े पर चढ़कर बारात जाने से पहले अपने कुल देवताओं की पूजा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और कहा- हमारे परिवार में गमी हुई है और तुम खुशी मना रहे हो। दूल्हे को लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा गया। विवाद के बाद दूल्हा बारात लेकर ससुराल जाने की बजाय पुलिस थाने पहुंच गया। जहां मारपीट करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

घटना सागर जिले की रहली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा गांव की है। बलराम पुत्र गोकुल पटेल निवासी रामपुरा की 24 मई को शादी थी। सोमवार शाम वह बारात जाने के पहले घोड़े पर बैठकर गांव में स्थित कुल देवताओं के मंदिर में पूजा करने जा रहा था। दूल्हा घोड़े पर बैठकर ग्राम की उस गली से निकल रहा था, जिसमें एक परिवार में गमी हुई थी।