मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार

Author Picture
By Sharma Published On: May 6, 2021

भोपाल | मध्यप्रदेश प्रदेश में 2 दिन से मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर से बदलाव हुआ है। पिछले 24 घंटे में शहडोल, रीवा और चंबल संभागों के जिलों में बारिश हुई। आज भी प्रदेश के पांच जिलों में बारिश की संभावना है।

गोन,बड़वानी, बुराहनपुर और बैतूल में येलो अलर्ट जारी हुआ है। यहां गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं बाकी के जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा। बात करें अधिकतम तापमान की तो कई जिलों में तापमान बढ़े और आज भी अधितकम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43 डिग्री खजुराहो, खरगोन, नौगांव और दमोह में दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। राजधानी का तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया।