घर से खेलने गया छात्र लापता परिवार को अपहरण की आशंका है

Author Picture
By Sharma Published On: June 12, 2021

ग्वालियर। घर से खेलने की कहकर निकला चौदह वर्षीय छात्र लापता हो गया। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा इलाके की है। छात्र के लापता होने का पता चलते ही परिजनों ने तलाश की और जब उसका कहीं पर पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और को शिकायत की। पुलिस ने उनको शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। माधौगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा निवासी राजकुमार चौरसिया प्राइवेट जॉब करते हैं। बीते रोज उनका चौदह वर्षीय बेटा घर से खेलने के लिए निकला था और उसके बाद वह वापस नहीं आया। काफी देर तक छात्र वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पर भी पता नहीं चला छात्र का पता नहीं चलने पर परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

बाजार गया छात्र गायब: जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाड़िया निवासी धीर सिंह पुत्र भवानी सिंह का सोलह वर्षीय बेटा बीते रोज बाजार से सामान लेने जाने की कहकर निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं आया। छात्र के वापस नहीं आने पर परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन छात्र नहीं मिला। छात्र के ना मिलने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।