इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, इन देशों में दिखाई देगा ग्रहण

Author Picture
By Sharma Published On: July 11, 2023

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण का विशेष घटना माना गया है और इसे अशुभ घटना माना जाता है। साल 2023 की बात करें तो पूरे साल में 4 ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें दो चंद्र और दो सूर्य ग्रहण हैं। फिलहाल सावन माह चल रहा है और अभी तक एक चंद्रग्रहण और एक सूर्य ग्रहण लग चुका है। यहां जानें साल का दूसरा चंद्रग्रहण कब लगेगा और भारत के लिए यह ग्रहण क्यों खास है।

 

इस साल का दूसरा Lunar Eclipse 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक चंद्रग्रहण दोपहर में 01.06 मिनट से शुरू होगा और यह दोपहर 02.22 मिनट पर समाप्त होगा। खास बात यह है कि भारत में स्पष्ट दिखाई देने वाला यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, इसलिए चंद्रग्रहण का सूतक काल मान्य होगा

 

साल का दूसरा चंद्रग्रहण भारत के अलावा यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में नजर आएगा।

 

वहीं दूसरी ओर इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। सूर्य ग्रहण रात 8.34 मिनट से शुरू होकर दोपहर 2.55 मिनट तक रहेगा। भारत में दूसरा सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा और इसलिए सूतक मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक में नजर आएगा।