किले से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी किशोरी, परिजनों ने बताया पैर फिसलने से हुआ हादसा

Author Picture
By Sharma Published On: April 13, 2021

ग्वालियर। शहर के ऐतिहासिक किले से एक किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से सनसनी फैल गई है। लड़की बिरला नगर की रहने वाली है और उसकी उम्र 17 साल बताई गई है। पता चला है, कि लड़की किले पर घूमने गई थी ,तभी उसका नूरगंज पहाड़ी के ऊपर किले की दीवार से पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। गनीमत यह रही, कि नीचे पेड़ों और झाड़ियों में फंस गई। 

 

जिसे बाद में स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। लड़की को फिलहाल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है ,कि लड़की जानबूझकर किले से गिरी है अथवा उसका पैर फिसला है। परिजनों ने पुलिस को बताया है ,कि पैर फिसलने से वह नीचे गिरी है। गनीमत यह रही ,कि लड़की की हालत ठीक है और वह खतरे से बाहर है। उसके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जल्द ही अस्पताल से छुट्टी होने की उम्मीद जताई गई है।