गंगा में लावारिस कोरोना मृतकों को मिलेगी मुक्ति, अस्थि कलश लेकर हिंदू महासभा व नगर निगम रवाना

Author Picture
By Sharma Published On: May 25, 2021

ग्वालियर। हिन्दू धर्म में व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका अस्थि विसर्जन एक अनिवार्य क्रिया है, कोरोना के संक्रमण काल में कई ऐसे लोग थे जिनकी मौत के बाद उनके परिजन किन्ही कारणों से उनका अस्थि संचय करने नहीं पहुंचे थे, ऐसे लोगों का अस्थि संचय नगर निगम के द्वारा किया गया था।

 

बाद में जब उन्हें कोई लेने नहीं पहुंचा तो नगर निगम ने सामाजिक संस्थाओं से इन अस्थि विसर्जन को लेकर मदद की बात कही जिसके बाद अखिल भारतीय हिंदू महासभा सामने आई और लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में रखी 108 अस्थि कलश को सोरों ले जाने का फैसला लिया गया। आज हिंदू महासभा और नगर निगम के द्वारा मोक्ष यात्रा निकाली गई जिसमें कोरोना से हुई मौतों के बाद संचय की गई अस्थियों के कलश रखे गए जिन्हें सोरों घाट पर ले जाकर विधि विधान से विसर्जित किया जाएगा।कोरोना से दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मोक्ष रथ को कुछ देर तक ग्वालियर के महाराज बाड़े पर रखा गया, जहां सांसद सहित अन्य लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए,जिसके बाद यह रथ सोरों के लिए रवाना किया गया।