युवक 35 गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा था मजे! एक गलती की और सलाखों की पीछे पहुंचा रोमियो

Author Picture
By Sharma Published On: April 25, 2021

टोक्यो। जापान में एक शख्स ने एक के बाद एक 35 गर्लफ्रेंड बनाई और ऐसा करने की उसे इसकी लत लग गई। लोग एक गर्लफ्रेंड के नखरे नहीं उठा पाते और जरा सोचिए तब क्या होगा जब एक इंसान 35 गर्लफ्रेंड बनाने के बाद भी 36वीं गर्लफ्रेंड के बारे में सोच रहा हो। ये खबर सोशल मीडिया पर अब खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। मियागावा ने सभी 35 लड़कियों से वादा किया था कि वह उनसे शादी करेगा, यह शख्स अब जापानी रोमियो के नाम से मशहूर हो रहा है।

न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने शख्स को एक ही वक्त में 35 लड़कियों के साथ रिश्ता रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है, शख्स ने सभी महिलाओं को अपना बर्थडे अलग-अलग दिन बताया था, इस केस का खुलासा भी काफी दिलचस्प तरीके से हुआ है। पुलिस ने 39 साल के इस शख्स ताकाशी मियागावा को गिरफ्तार किया है, जिसकी 35 गर्लफ्रेंड हैं, शख्स को उसकी पहली गर्लफ्रेंड ने गिफ्ट दिए थे, जिसके बाद उसे गिफ्ट लेने का शौक चढ़ गया और उसने इसके लिए नई-नई लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाना शुरू किया और 35 गर्लफ्रेंड बना डालीं।

खास बात यह भी है कि उसने कभी भी अपनी किसी पुरानी गर्लफ्रेंड को नहीं छोड़ा, वो सबको एक साथ डेट करता रहा., ऐसा उसने सिर्फ गिफ्ट लेने के लिए किया, लेकिन इस बीच उसकी एक गलती उस पर भारी पड़ गई। दरअसल ,यह शख्स एक पार्ट टाइम वर्कर है, वह घर-घर जाकर सामान बेचता है। शख्स इन सभी लड़कियों से मार्केटिंग कंपनी के माध्यम से ही मिला था।