MP के इस जिले में आज और कल रहेगा पूर्ण लॉकडाउन ,अतिआवश्यक सेवाओं में रहेगी छूट

Author Picture
By Sharma Published On: June 5, 2021

इंदौर। आर्थिक राजधानी इंदौर में आज और कल दो दिन पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान केवल दूध और अतिआवश्यक सेवाओं में छूट रहेगी। इधर राजधानी भोपाल में भी दो दिन जनता कर्फ्यू लागू रहेगा। भोपाल के अन्य जिलों में जनता कर्फ्यू लागू रहेगा।

इस दौरान सभी तरह की दुकानें और फल-सब्जी की बिक्री पूर्ण रूप से बंद रहेगी। जारी आदेश के अनुसार पूर्ण लॉकडाउन में सुबह डेयरी खुल सकेंगी। वहीं बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा। पूर्ण लॉकडाउन का आदेश सोमवार सुबह तक लागू रहेगा।इस अवधी में वैक्सीनेशन के लिए आवागमन में छूट मिलेगी। वहीं बेवजह घरों से निकलने वालों पर कार्रवाई होगी।