भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन के प्रस्ताव को अनुमति दी गई। इसमें प्रविधान किया गया कि एक बार योजना में प्रवेश करने पर विद्यार्थी को माता पिता या पालक की वार्षिक आय साढ़े सात लाख रुपये से अधिक होने पर भी लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।
इसी तरह लेटरल एंट्री के माध्यम से इंजीनियरिंग व फार्मेसी वित्तीय वर्ष में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को भी योजना का लाभ मिलेगा। दतिया में मोटर ड्राइविंग एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के लिए स्वीकृति दी गई। इसके अलावा कर्मचारियों और पेंशनर की महंगाई राहत व भत्ते में वृद्धि के निर्णय का अनुसमर्थन किया गया। इसके आम जनता को लाभ मिलेगा।
