चंद्रयान 3 के लॉन्च होने पर पीएम मोदी सहित इन नेताओं ने दी बधाई

Author Picture
By Sharma Published On: July 14, 2023

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हो गई है। दोपहर 02.35 बजे इसे चांद के लिए प्रक्षेपित किया गया। इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। हमारे LVM3 ने पहले ही चंद्रयान-3 को पृथ्वी के चारों ओर सटीक रूप से स्थापित कर दिया है।

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारत ने आज चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के साथ अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा शुरू की। इसरो के वैज्ञानिकों को मेरी हार्दिक बधाई। उनकी अथक खोज ने आज भारत को पीढ़ियों के लिए एक उल्लेखनीय अंतरिक्ष यात्रा की पटकथा लिखने की राह पर आगे बढ़ाया है।’

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ट्वीट कर चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी। वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र यादव ने कहा कि यह वास्तव में भारत के लिए गौरव का क्षण है। मैं भारत को गौरवान्वित करने के लिए टीम इसरो को धन्यवाद देता हूं।