शिवराज सरकार का किसानों को लेकर ये बड़ा फैसला

Author Picture
By Sharma Published On: January 29, 2022

भोपाल।मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 5 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। 5 मार्च तक किसान रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस बार किसानों को नई सुविधाएं दी गई हैं। किसान किस सेंटर पर अपनी उपज बेचना चाहते हैं, किस तारीख को उपज लेकर जाएंगे, यह तय करने की सुविधा किसानों को दी गई है। किसान रजिस्ट्रेशन के समय इन दोनों विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कियोस्क, लोक सेवा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन की शुल्क भी शासन ने तय कर दी है। 50 रुपए फीस इसके लिए तय की गई है।

 

पंजीयन कराते समय किसानों को कुछ दस्तावेज रखने होंगे। जमीन की किताब, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की पासबुक। बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। यह अति महत्वपूर्ण है। अगर खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं है, तो भुगतान अटक सकता है। जिन किसानों के खाते और आधार लिंक ना हों, वह यह काम करा लें। किसान का पंजीयन उसी स्थिति में होगा, जब भू-अभिलेख में दर्ज खाते, खसरा, आधार कार्ड का मिलान हो, तभी किसान पंजीयन हो सकेगा। विसंगति होने पर सुधार कार्य तहसील कार्यालय से होगा ।

 

समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए किसानों को कई जगह रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। किसान खुद अपने एंड्रॉयड फोन से पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील, सरकारी समिति, SHG/FPO द्वारा संचालित सुविधा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा कियोस्क, लोक सेवा केंद्र, साइबर कैफे पर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इन पर शासन द्वारा 50 रुपए की शुल्क तय की गई है।

 

www.mpeuparjan.nic.in पर जाना होगा। वहां नीचे उन्हें दो विकल्प मिलेंगे- खरीफ और रबी। रबी के विकल्प में “रबी-2022-23” लिखा दिखेगा। उस पर क्लिक करने पर एक नई लिंक खुलेगी। उसमे दो ऑप्शन दिखेंगे। पहले ऑप्शन पर लिखा होगा- किसान पंजीयन/आवेदन सर्च। उस पर क्लिक करते ही नई लिंक खुलेगी, जिसमें खसरा नंबर, नाम, आधार नंबर, बैंक खाता संख्या आदि विकल्प दिखेंगे। इन सभी को भरकर किसान को सबमिट (submit) बटन दबाना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP आएगा। OTP डालकर सबमिट करते ही किसान का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।