MP में इस बार भी खुले आसमान के नीचे खरीदी से भीगा हजारों क्विंटल गेहूं

Author Picture
By Sharma Published On: May 11, 2021

ग्वालियर |  मध्यप्रदेश जवाहर वेयर हाउस भितरवार पर बनाए गए गढ़ाजर, बागवई और मस्तूरा सोसायटी खरीद केंद्र पर खुले आसमान के नीचे करीब 4 हजार से ज्यादा क्विंटल गेहूं बोरियां रखी गईं थीं। रविवार को दोपहर में आधा घंटे तक उसके बाद रातभर रुक-रुककर हुई बारिश से यह बोरियां भींगती रहीं।

लेकिन केंद्र प्रभारी ने इन्हें बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। इससे सोमवार की सुबह 8 बजे हुई दस मिनट की बारिश में बोरियां फिर से भींगीं। वेयर हाउस (गोदाम) के बाहर ही खरीद की जा रही थी, लेकिन लापरवाही के चलते बोरियों को भीतर तक नहीं रखवाया जा सका।